रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आमजनों की समस्याओं के निदान और उनसे रूबरू मुलाकात के लिए सुशासन तिहार के तहत गांव-गांव, शहर-शहर आवेदन लिए जाने का सिलसिला आज 11 अप्रैल तक जारी रहा। प्रथम चरण में आवेदन प्राप्त करने हेतु 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक समय निर्धारित किया गया था। आज अंतिम दिवस तक 7 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें 11 अप्रैल को रात्रि 8 बजे तक पोर्टल में अपलोड आवेदनों की स्थिति में 1 लाख 65 हजार 918 मांग एवं 19 हजार 987 शिकायत सहित कुल 1 लाख 85 हजार 905 ऑनलाईन आवेदन प्राप्त हुए। इसी तहर शिविरों में 4 लाख 51 हजार 303 मांग एवं 12 हजार 695 शिकायत सहित कुल 4 लाख 63 हजार 998 आवेदन प्राप्त हुए तथा शिकायत पेटी के माध्यम से 50 हजार 336 मांग एवं 1 हजार 690 शिकायत सहित कुल 52 हजार 26 आवेदन प्राप्त हुए।

ब्रेकिंग
- मुख्यमंत्री की पहल से सेवा सेतु बना सुशासन का सशक्त डिजिटल माध्यम
- विजय पाण्डेय ने विप्र पब्लिक स्कूल के लिए दिए 40 पंखे
- विशेष लेख : अकादमिक सशक्तिकरण, रोजगार सृजन और कर्मचारी हितों के साथ आगे बढ़ता छत्तीसगढ़:विष्णु प्रसाद वर्मा
- तीजन बाई के नाम से चौंक का नामकरण किया जावे:कमलेश मिश्रा
- हरित क्रांति की ओर बड़ा कदम : एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत लाखों पौधों का होगा रोपण






