
जशपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “छत्तीसगढ़ की जनता को प्रधानमंत्री मोदी पर, भाजपा पर, हमारे द्वारा किए गए कार्यों पर भरोसा है, चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना हो या किसानों से किया गया वादा हो, या माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ देना हो, हमारी सरकार जनता के लिए काम करती है। हम नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे हैं। भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है, इसलिए नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव में भी हमें जनता का आशीर्वाद मिला है.”








