दिल्ली: नई दिल्ली DCP देवेश महला ने अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए चलाए जा रहे सत्यापन अभियान पर कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री और उपराज्यपाल के आदेश का पालन किया जा रहा है. यह अभियान काफी समय से चल रहा है, इसके तहत हम लोगों के भारतीय प्रमाण पत्र एकत्र कर उनका सत्यापन कर रहे हैं और वे खुद को जिस स्थान का निवासी बताते हैं, फिर वहां उनका भौतिक सत्यापन किया जाता है. अभी तक हमने 500-600 लोगों की पहचान की है, उनकी सत्यापन प्रक्रिया अभी भी जारी है। करीब 200 लोगों के दस्तावेज लिए जा चुके हैं, बाकी के भी लिए जा रहे हैं. यह पूरी प्रक्रिया सिर्फ अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए है. अगर अवैध प्रवासी पाए जाते हैं तो हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे.”







