रायपुर:नवपदस्थ रायपुर नगर निगम आयुक्त एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक के रूप में विश्वदीप ने आज नगर निगम मुख्यालय भवन में प्रशासनिक पदभार ग्रहण किया।भारतीय प्रशासनिक सेवा बैच 2019 के अधिकारी विश्वदीप को जिला धमतरी के नवपदस्थ कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने प्रशासनिक पदभार सौंपा।






