रायपुर :लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) शासी परिषद की बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, पर्यावरण संरक्षण तथा आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।सांसद श्री अग्रवाल ने कहा— डीएमएफ की राशि का उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए हो।बैठक में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला खनिज संस्थान न्यास शासी परिषद के नवनियुक्त सदस्य, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, डीसीपी अमित तुकाराम कामले, पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण, जिला पंचायत सीईओ सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग
- खीरा सहित विभिन्न सब्जियों के उत्पादन से बढ़ी आमदनी
- उपमुख्यमंत्री ने कहा प्रथम कैबिनेट में 18 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास निर्माण का लिया गया था, संकल्प
- मुख्यमंत्री ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
- हर घर में हो छोटी-सी लाइब्रेरी, पढ़ने की संस्कृति को दें बढ़ावा : मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की







