दिल्ली:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ आज लखनऊ में ‘अटल स्वास्थ्य मेला’ का शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री ने कहा श्रद्धेय अटल जी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार ने अंत्योदय की परिकल्पना को साकार किया था, आज ‘अटल स्वास्थ्य मेला’ उन्हीं भावनाओं का प्रतिनिधित्व कर रहा है।उन्होंने सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई!पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ‘अटल युवा महाकुम्भ’ के उद्घाटन हेतु रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सहभाग किया।इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।










