रायपुर:


उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने आज बिलासपुर में अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऐसी कार्य संस्कृति विकसित करें कि ग्रामीणों और किसानों का काम आसानी से हो जाये। उन्हें अपना काम कराने के लिए बेवजह अफसरों के आगे-पीछे घूमने की नौबत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने मौसमी बीमारियों से निपटने की कार्ययोजना पर सख्ती से अमल करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग का नीचे से लेकर ऊपर तक पूरा अमल अलर्ट मोड पर रहे और अस्पतालों और मितानिनों के पास पर्याप्त मात्रा में सभी तरह की दवाईओं की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाये।









