
Oplus_131072
रायपुर:छत्तीसगढ़ प्रदेश विधानसभाचुनाव संदर्भ में जब आमजन एवम कार्यकर्ताओं को विश्वास नहीं था कि भाजपा सरकार बनाएगी ऐसे समय पर नितिन नवीन जी सह प्रभारी के रूप में छत्तीसगढ़ के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए परिश्रम करते रहे जिसका परिणाम यह हुआ कि कार्यकर्ताओं में उत्साह वर्धन हुआ और छत्तीसगढ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। ऐसे परिश्रमी मेहनती कर्मठ जो कि बिहार सरकार में मंत्री भी है ऐसे नितिन नवीन जी को छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रभारी का दायित्व दिए जाने पर रायपुर ग्रामीण विधानसभा के प्रभारी सुभाष तिवारी ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
सुभाष तिवारी ने कहा विश्वास और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का संगठनात्मक ढांचा और भी मजबूत होगा ।छत्तीसगढ़ विकास और उन्नति के नए आयाम को प्राप्त करेगा।










