
रायपुर:. विप्र कला ,वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय तथा महन्त लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में कल 29 जून को सुबह 11:00 से एक दिवसीय कार्यशाला” छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सुगम क्रियान्वयन और संवेदीकरण “विषय पर आयोजित है ।

जिसमें मुख्य अतिथि प्रो. समीर भार्गव (विभाग अध्यक्ष महाराजा मानसिंह महाविद्यालय ग्वालियर) होंगेl कार्यशाला की अध्यक्षता डॉ. गिरीश कांत पांडे (पूर्व कुल सचिव पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर )l तथा कार्यशाला में कीनोट स्पीकर प्रो. प्रीति के. सुरेश (संचालक मालवीय मिशन ट्रेंनिंग सेंटर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर) होंगे ।उपरोक्त जानकारी देते हुए विप्र कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मेघेश तिवारी एवं महंत कॉलेज के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी ने संयुक्त बयान में बताया कि वर्तमान सत्र से छत्तीसगढ़ के महाविद्यालय में लागू राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर महाविद्यालय के शिक्षकों से चर्चा करके शिक्षा नीति के उद्देश्यों के अनुसार विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को अनुकूल बनाना कार्यशाला का उद्देश्य है। इस अवसर पर विप्र कॉलेज और महन्त कॉलेज सहित अन्य महाविद्यालय के प्राध्यापकगण उपस्थित रहेंगे।









