रायपुर:सरकारें बनती है बिगड़ती हैं।नई सरकार आती है पर जनता की परेशानियों को दूर करने के लिए क्या कोई प्रयास भी होता है लोग भटकते रहते हैं छोटी-छोटी बातों के लिए। बहुत ही बधाई और धन्यवाद की पात्र है हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश की विष्णु देव सरकार जिसके मुखिया ने प्रति सप्ताह जन् दर्शन के माध्यम से जन समस्या सुनने और उसके निदान के लिए कार्यक्रम प्रारंभ किया है। कल गुरुवार को लोग बड़ी उम्मीद के साथ मुख्यमंत्री निवास पहुंचे वहां फूल माला एवं आरती उतार कर आने वालीजनता जनार्दनका स्वागत किया गया जो अभिभूत करने वाला है। माननीय मुख्यमंत्री जी 5 घंटे तक लगातार स्वयं आवेदन लेकर उसके निदान का प्रयास करते रहे यह एक बड़ी बात है। जिसके तहत मनिराम को दिव्यांग प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ,कैंसर के इलाजकेलिए रमेश शुक्लाजी को सहयोग, धमतरी के अमित सोनी की ब्रेन सर्जरी के लिए150000रू एवं वर्षा चंदवानी को इलाज के लिए 50000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई जमीनों के मामले पर चल रही गुंडागर्दी पर भी मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया। जनता के चेहरे पर मुस्कान अच्छी सरकार की द्योतक है।यह मुस्कान बनी रहे यही शुभकामना है।
(सुभाष तिवारी,पूर्व नेता प्रतिपक्ष, नगर पालिक निगम रायपुर)









