
रायपुर:छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देखरेख क्षेत्र के 11 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इनमें 3 डिप्लोमा और 8 स्नातक पाठ्यक्रम शामिल हैं।
इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थी रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग, मेडिकल लैब, एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर, डायलिसिस और ऑप्टोमेट्री जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार के अवसरों की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
अभ्यर्थी आवेदन एवं शुल्क भुगतान से पूर्व प्रवेश की विस्तृत शर्तों और प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट “cgdme.in” पर जारी अधिसूचनाओं का अवलोकन करें।






