रायपुर:छत्तीसगढ़ के 11 सीटों में केवल कोरबा की सीट में कांग्रेस की ज्योत्स्ना महंत 6860 वोटों से आगे चल रही हैं।रायपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल कुल 190739 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से कुल 97307 मतों से आगे चल रहे है। वहीं दुसरे हाई प्रोफाइल राजनांदगांव की सीट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 7494 वोटों से भाजपा के उम्मीदवार संतोष पाण्डेय से पीछे चल रहे हैं।








