
रायपुर:छत्तीसगढ़ सरकार ने बुनकर सहकारी समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को ₹9.41 करोड़ का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित किया है। चालू वित्तीय वर्ष में अब तक कुल ₹76.13 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। साथ ही, पुनर्वासित महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण, निःशुल्क मशीनें और स्वरोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। सुशासन सरकार स्थानीय हुनर को सम्मान और श्रमिकों को उनके परिश्रम का उचित पारिश्रमिक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।







