बीजापुर:कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने विश्व सायकल दिवस पर साइकिल से भारत यात्रा पर निकले युवक लिंटन का उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर ने कहा उत्तम स्वास्थ्य के लिए व्यायाम बेहद जरूरी है। लोगों के व्यस्त दिनचर्या में साइक्लिंग व्यायाम का उत्तम विकल्प है साथ ही यह किफायती और प्रदूषणरहित परिवहन माध्यम भी है।









