
दिल्ली:एक निजी चैनल के इंटरव्यू के दौरान जब अरविंद केजरीवाल से पूछा गया कि क्या आपको जेल वापस जाने से डर तो नहीं लग रहा? इसपर उन्होंने कहा, “मुझे फख्र है कि मैं जेल जा रहा हूं. सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह और महात्मा गांधी जैसे कई स्वतंत्रता सेनानी देश को आजादी दिलाने के लिए जेल गए थे और मैं देश बचाने के लिए जेल जा रहा हूं.”दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 2 जून को वापस जेल जाना होगा. कोर्ट की तरफ से उन्हें 21 दिन की अंतरिम जमानत दी गई थी.केजरीवाल की तरफ से अंतरिम जमानत की अवधि 7 दिन और बढ़ाने के लिए याचिका दायर की गई थी, जिसपर कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया.








