
Oplus_131072
रायपुर:छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने बस्तर संभाग में पिछले वर्ष संपन्न स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान आई चुनौतियों और उनके शांतिपूर्ण संचालन के लिए आयोग द्वारा अपनाई गई रणनीति पर आधारित बुकलेट की प्रति राष्ट्रपति कार्यालय को भेंट की।









