
रायपुर:किसानों की सुविधा के लिए धान खरीदी व्यवस्था को डिजिटल, सरल और पारदर्शी बनाया गया है। नए उपार्जन केंद्रों के विस्तार, दोबारा पंजीयन से छूट, डिजिटल क्रॉप सर्वे और बायोमैट्रिक खरीदी जैसी व्यवस्थाओं से किसानों को मिलेगी अधिक सुविधा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार किसानों के लिए धान खरीदी व्यवस्था को और अधिक सरल, सुगम और पारदर्शी बना रही है।









