
रायपुर:छत्तीसगढ़ में कक्षा 1 से 12वीं तक 51.56 लाख विद्यार्थियों में 16.12 लाख (31.27%) जनजातीय वर्ग से हैं। इनमें 13.28 लाख से अधिक विद्यार्थी शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत हैं।
नियद नेल्लानार योजना के तहत 458 में से 421 बंद स्कूल पुनः शुरू किए गए हैं। वहीं, 7.80 लाख से अधिक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, 54,225 छात्राओं को साइकिल, लगभग 10 लाख को गणवेश और 14 लाख विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें दी गई हैं।
मातृभाषा में शिक्षा के लिए 13,035 प्राथमिक स्कूलों के 3.60 लाख बच्चों को स्थानीय भाषाओं में शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही 5,857 स्कूलों में स्मार्ट क्लास और 1,388 में आईसीटी लैब स्थापित हैं। जनजातीय क्षेत्रों में आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों का भी विस्तार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सुशासन सरकार जनजातीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।









