
रायगढ़: जिले के पुसौर विकासखंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महलोई को आधुनिक मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने आज सीएसआर मद से ₹5 करोड़ 30 लाख की लागत से बनने वाले नवीन विद्यालय भवन का भूमिपूजन किया।
नए भवन में आधुनिक प्रयोगशालाएं, कंप्यूटर कक्ष और स्मार्ट क्लासरूम सहित विद्यार्थियों के लिए अत्याधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे महलोई सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और तकनीक आधारित अध्ययन का बेहतर अवसर मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराकर उनके सपनों को नई उड़ान देना और शिक्षा के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य की राह प्रशस्त करना है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार ग्रामीण अंचलों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाएं पहुंचाकर विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान दे रही है।









