रायपुर:वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा अपने लिए तो सब जीते हैं, पर दीन-दुखियों की सेवा का भाव मन में लेकर जीवन जीना वास्तविक जीना है।वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा नेता योगेश तिवारी द्वारा जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभावान निःशक्तजनों का सम्मान किया।
भाजपा नेता योगेश तिवारी द्वारा जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभावान निःशक्तजनों के सम्मान में अनेक निःशक्त साथियों को इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल प्रदान कर उनके जीवन को थोड़ा आसान बनाने का सार्थक प्रयास किया गया।












