
रायपुर:SGFI से मान्यता प्राप्त रही संस्था थाई बॉक्सिंग इण्डियन फेडरेशन (TIF) के तत्वावधान में तेलंगाना थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा TIF 17वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 21 – 23 अगस्त 2026 तक गुरु गोविन्द सिंह स्टेडियम, क्रीड़ा संकुल, नान्देड़ (महाराष्ट्र) में किया जा रहा है।
एकलव्य खेल परिसर, जावंगा, गीदम, दंतेवाड़ा में पदस्थ खेल एवँ युवा कल्याण विभाग दंतेवाड़ा की कोच टिकेश्वरी साहू को TIF (थाई बॉक्सिंग इण्डियन फेडरेशन) ने फीमेल टेक्निकल पैनल प्रभारी घोषित किया है । वहीं महाराष्ट्र के मो अबरार खान मेल टेक्निकल पैनल प्रभारी घोषित किये गए है।
राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में छ ग का 07 बालिका खिलाड़ियों और 05 अधिकारियों (01 एशियन रेफरी, 02 नए रेफरी, 01 कोच, और 01 राज्य थाई बॉक्सिंग संघ के प्रतिनिधि) सहित 12 सदस्यीय दल भाग ले रहा है जिसमें एकलव्य खेल परिसर – जावंगा, गीदम, दंतेवाड़ा से 06, रायपुर से 03 एवँ दुर्ग से 03 सदस्य शामिल हैं।
*छ ग थाई बॉक्सिंग दल :-*
••••••••••••••••••••••••••••••
रायपुर से :- मानसी तांडी, कु पिंकी गुप्ता।
दंतेवाड़ा से :- लच्छी कोवासी, रामे कवासी, लक्ष्मी सोढ़ी, सुनीता, राजकुमारी।
दुर्ग से :- विक्की भारती, करण चेलक ।
अधिकारी गण :- अनीस मेमन (रायपुर), टिकेश्वरी साहू (एकलव्य खेल परिसर, जावंगा, गीदम, दंतेवाड़ा), लक्ष्मी नारायण साहू (दुर्ग)।









