रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा नक्सलियों के खात्मे के लिए पहले कांग्रेस का खात्मा जरूरी है और इसकी शुरुआत बस्तर की जनता 19 अप्रैल को कर रही है।उन्होंने कहा कांकेर मुठभेड़ पर कांग्रेस नेताओं के बयानों से स्पष्ट है कि नक्सलियों को संरक्षण देने का काम कांग्रेस ने किया, अब बस्तर की जनता इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सफाए के साथ प्रदेश की भाजपा सरकार नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़कर बहुत जल्द छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त कराएगी।







