बेमेतरा, महाअष्टमी के पावन पर्व पर भाजपा नेता योगेश तिवारी मां सिद्धि मंदिर ग्राम संडी, मां चंडी मंदिर नेवनारा एवं विधानसभा के अनेक गावों में ज्योत ज्वारा की दर्शन कर समस्त छत्तीसगढ़ प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर योगेश तिवारी ने कहा कि माता के दरबार में सच्चे मन से पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती है। बेमेतरा जिले में सिद्धि माता, बुचीपुर, माता भद्रकाली मंदिर, माता शीतला मंदिर, चंडी मंदिर नेवनारा समेत अन्य माता देवालयों में दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। धीरे-धीरे बेमेतरा जिला धर्मस्थली के रूप में विकसित हो रहा है। इस दौरान अजय मिश्रा, पीयूष शर्मा, मनोज सिन्हा, अरुण साहू, नरेश राय, यशवंत टंडन , मनोज बंजारे आदि उपस्थित थे।

ब्रेकिंग
- आमजनों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण फल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष जांच अभियान
- वन विकास निगम की अनूठी पहल
- DPDP अधिनियम-2023 के तहत ‘प्राइवेसी बाय डिजाइन’ अपनाएगा छत्तीसगढ़
- नैनो डीएपी और नैनो यूरिया से कम लागत में बेहतर उत्पादन, किसान विनोद बैरागी बने प्रेरणा
- जिले में खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण, कालाबाजारी रोकने विशेष निगरानी दल सक्रिय







