नई दिल्ली:अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला ने अपनी पहली होली मनाई. इस दौरान उनकी मोहक मूर्ति को फूलों से सजाया गया है. माथे पर गुलाल लगाया गया है. उनकी पोशाक काफी आकर्षित कर रही थी.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी तस्वीरें शेयर कर प्रतिक्रिया दी. मुख्यमंत्री ने लिखा- 500 वर्षों की प्रतीक्षा और संघर्षों के बाद यह सौभाग्यशाली घड़ी आई है. अयोध्यावासी और भक्त पहली बार अपने रामजी के साथ होली खेलकर काफी उल्लासित नजर आए. इस दौरान मुख्य पुजारी सतेंद्रदास ने कहा कि इतने वर्षों के संघर्ष के बाद आज यह शुभ घड़ी आई है.







