
नई दिल्ली:चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मीडिया कर्मियों से बातचीत में कंगना रनौत ने कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा, ‘किसी भी महिला को अपमानित करना गलत है. मंडी को छोटा काशी कहा जाता है. उसके बारे में इतनी भद्दी टिप्पणी करना कष्टदायक है. मंडी वासी इससे दुखी हैं’.










