रायपुर:


राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज राजभवन में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 29 एमबीबीएस चिकित्सकों को ले-लेक्चरर प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात् प्रमाण पत्र प्रदान किए। राज्य शाखा द्वारा पहली बार राज्य के चिकित्सकों के लिए ले-लेक्चरर प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। जिसमे उन्हें प्राथमिक उपचार एवं आपातकालीन उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण 11 से 17 मार्च तक आयोजित किया गया।
राज्यपाल श्री हरिचंदन ने इस अवसर पर कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है, इस उद्देश्य को लेकर चिकित्सक कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।








