रायपुर,:रायगढ़ के खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी की पहल से शहर के विभिन्न खेल मैदानों को संवारने और बेहतर खेल सुविधाएं मुहैय्या कराने के उद्देश्य से 3.67 करोड़ की लागत से खेल अधोसंरचना तैयार होने जा रही है। रायगढ़ शहर में पहली बार युवाओं के रुचि को ध्यान में रखते हुए आधुनिक बॉक्स क्रिकेट कोर्ट बनाए जायेंगे। रायगढ़ शहर के 8 मैदान एवं नगर पंचायत पुसौर के 01 मैदान सहित कुल 9 स्थानों में यह बॉक्स क्रिकेट कोर्ट तैयार किया जाएगा। जिसमें रात में भी खिलाडिय़ों के प्रेक्टिस करने के लिए लाईट के साथ सॉफ्टवेयर बेस्ड स्पॉट बुकिंग की सुविधा होगी। इसी तरह 10 जगहों पर बैडमिंटन कोर्ट भी बनाए जाएंगे।

ब्रेकिंग
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न
- सेवा सेतु ने बदली सरकारी सेवाओं तक पहुंच की तस्वीर
- उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री ने ‘स्रोत महोत्सव 2026’ एवं राज्य स्तरीय कार्यशाला का किया, शुभारंभ
- गाय खुले में, सड़को पर रोज दुर्घटना हो रही – कांग्रेस









