रायपुर:

उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम महामाई में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां भूगर्भ से प्रगटित हनुमान जी एवं महामाई दाई की मूर्ति की नवनिर्मित मंदिर में आज प्राण प्रतिष्ठा की गई। श्री साव ने हनुमान जी एवं महामाई दाई की मूर्ति की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। हनुमान जी एवं महामाई दाई की मूर्ति यहां 300 वर्ष पहले स्वयमेव भूगर्भ से प्रगट हुई थी जिसके नाम पर गांव का नाम महामाई पड़ा है।









