नई दिल्ली:भारत जोड़ो न्याय यात्रा की महायात्रा पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा देश और प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से हम अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं।वो भी न्याय और अन्याय का फ़र्क अच्छे से समझते हैं, उन्हें भी एक न्यायपूर्ण भारत चाहिए। क्यों? क्योंकि वो अपने देश से प्यार करते हैं। राहुल गांधी ने कहा गौर करेंगे कि आखिर इस बच्ची में ये न्याय और प्यार की भावना कहां से आई – क्योंकि उनके पिता ‘मोहब्बत की दुकान’ चलाते हैं। और, क्या है ये मोहब्बत की दुकान?ये एक विचार है – सम्मान का, समानता का, सद्भाव का, Idea of India का।ऐसा ही भारत हम इस देश के भविष्य, इन बच्चों को देना चाहते हैं – अच्छी प्राथमिक और उच्च शिक्षा के माध्यम से, रोज़गार और व्यापार के समान अवसर से, गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं से। एक ऐसी व्यवस्था बना कर जहां आगे बढ़ने में किसी नागरिक या वर्ग को सामाजिक या आर्थिक रुकावट न आए।तब जा कर बनेगा एक उज्जवल भविष्य वाला प्रगतिशील भारत। जहां लोग एक दूसरे के साथ समरसता से रहें, न्याय के रास्ते पर चलें – हर वर्ग, हर व्यक्ति देश की प्रगति का हिस्सेदार बने।

ब्रेकिंग
- महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन में 51% की वृद्धि दर्ज
- विशेष लेख: महतारी वंदन से आरभ हुआ सफ़र- ड्रोन दीदी, ई-रिक्शा दीदी और लखपति दीदी बन गढ़ रही आत्मनिर्भरता की राह- तेजबहादुर सिंह
- रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की किश्त मिलने से बहनों के चेहरे पर खिली खुशी, त्योहार का उत्साह हुआ दोगुना
- 28 अगस्त को सुबह 8 से शाम 3 बजे तक राखी बांधने के लिए विशेष प्रवेश की अनुमति
- मुख्यमंत्री ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की






