
रायपुर: कल 2 फरवरी से 4 फरवरी 2024 तक प्रोफेसर जय नारायण पाण्डेय गवर्मेंट स्कूल, रायपुर में 21वीं पुरुष एवं महिला छत्तीसगढ़ स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2024 का आयोजन किया जा रहा है।
चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ से मान्यता प्राप्त अलग अलग जिले एवं ईकाई से लगभग 200 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल होंगे। चैंपियनशिप का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश वेटलिफ्टिंग संघ रायपुर जिला भारोत्तोलन संघ एवं जय सतनाम व्यायाम शाला गुढियारी द्वारा किया जा रहा है।यह जानकारी रुस्तम सारंग सचिव रायपुर जिला भारोत्तोलन संघ ने दी है।











