
नई दिल्ली:राहुल गांधी ने कहा भारत की सांस्कृतिक विविधता को शंकर देव जी ने भक्ति के माध्यम से एकता के सूत्र में पिरोया, लेकिन आज मुझे उन्हीं के स्थान पर माथा टेकने से रोका गया।उन्होंने कहा मैंने मंदिर के बाहर से ही भगवान को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लिया।अमर्यादित सत्ता के विरुद्ध मर्यादा का यह संघर्ष हम आगे बढ़ाएंगे।
राहुल गांधी ने कहा सत्ता का दंभ, बल पर अहंकार बड़े से बड़ों के पतन का कारण बना है – भाजपा के इस चरित्र को, खास कर आज के घटनाक्रम के बाद, असम की जनता बहुत अच्छे से समझ गई है।










