रायपुर:. छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति द्वारा मुख्यमंत्री एवं नवनिर्वाचित ब्राह्मण विधायकों के अभिनंदन के लिए 24 जनवरी को संध्या 6:30 बजे विप्र भवन समता कॉलोनी में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है।
छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एवं पूर्व मंत्री वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत की गरिमामय उपस्थिति में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ,ब्राह्मण समाज के नवनिर्वाचित विधायक अनुज शर्मा ,सुशांत शुक्ला ,पुरंदर मिश्रा एवं भावना बोहरा का ब्राह्मण समाज अभिनंदन एवं सम्मान करेगा।
यह जानकारी देते हुए,आयोजन समिति के प्रमुख नरेन्द्र तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज सदैव प्रदेश के विकास के लिए मार्गदर्शन एवं सहयोग करने के लिए तत्पर रहता है। अभिनंदन समारोह में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।









