नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के नवीन विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व आज श्रद्धालुओं एवं आमजनों के सुगम आवागमन हेतु ई-बसों एवं ई-ऑटो को फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर डिजिटल टूरिस्ट मोबाइल ऐप ‘दिव्य-अयोध्या’ व अयोध्या पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ भी हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन के अनुरूप श्री अयोध्या जी को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दिलाने हेतु हम संकल्पित हैं।
आप सभी को हार्दिक बधाई!












