
रायपुर:छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, आज शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं और इंटर्न्स के लिए एक विशेष साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे देश के सबसे अनोखे और इनोवेटिव “साइबर जागृति अभियान” के तहत आयोजित किया गया।
प्रदेशवासियों को साइबर क्राइम के विरुद्ध सुरक्षित और जागरूक करने के उद्देश्य से, छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक पूरे प्रदेश में 07 सप्ताह का “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा है।
अभियान के तय कार्यक्रम के अनुसार, पहले सप्ताह में डिजिटल सतर्कता और बुनियादी सुरक्षा के लिए स्कूल और कॉलेजों में अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दंत चिकित्सा महाविद्यालय के छात्रों और इंटर्न्स को पुलिस अधिकारियों द्वारा साइबर अपराधों के नए तरीकों, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और बुनियादी साइबर सुरक्षा के विषय में जागरूक किया गया।








