
रायपुर:/छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन के दौरान बारिश का दौर जारी है। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 18 अगस्त 2026 तक जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में अब तक औसतन 731.3 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो कि पिछले 10 वर्षों के औसत (739.2 मिमी) का 98.9 प्रतिशत है। वहीं, अकेले आज पूरे प्रदेश में औसतन 21.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। राज्य के विभिन्न संभागों और जिलों में वर्षा की स्थिति में काफी भिन्नता देखी जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला बारिश के मामले में सबसे आगे चल रहा है, जबकि कांकेर और सुकमा जैसे जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी पीछे है।
उत्तरी छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के सरगुजा जिले में अब तक 425.7 मिमी वर्षा (सामान्य का 75.4%) हुई है, जहाँ आज 28.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सूरजपुर में अब तक 796.6 मिमी (105.1%) बारिश दर्ज हुई, जिसमें आज की 60.4 मिमी वर्षा शामिल है।
बलरामपुर में अब तक 849.4 मिमी (137.5%) बारिश हुई और आज यहाँ 27.1 मिमी जल बरसा। जशपुर जिले में अब तक 618.1 मिमी (85.7%) वर्षा हुई है, जहाँ आज 35.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कोरिया जिले में अब तक 636.0 मिमी (94.7%) बारिश के साथ आज 10.3 मिमी तथा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर में अब तक 750.0 मिमी (110.5%) बारिश दर्ज की गई, जहाँ आज 9.1 मिमी पानी बरसा l
मध्य छत्तीसगढ़ और रायपुर संभाग के जिलों में मानसून काफी मेहरबान नजर आ रहा है। राजधानी रायपुर में अब तक औसत का 129.1 प्रतिशत यानी 789.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जिसमें आज दर्ज की गई 49.3 मिमी वर्षा भी शामिल है l










