रायपुर:



राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ओडिशा प्रवास के दौरान आज संबलपुर जिले के कुडोपाली में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित वृहद कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कुडोपाली में अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई में शहीद होने वाले 57 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वीरता को नमन किया।
पहाड़ी क्षेत्र कुडोपाली में अंग्रेजों के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का युद्ध हुआ था, जिसमें ओडिशा के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सुरेद्र साय के भाई वीर छाबिल साय सहित 57 लोग शहीद हुए थे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है कि वह अपने शहीदों का सम्मान करें।








