रायपुर:




छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा आज शनिवार को दूसरे दिन भी वनांचल क्षेत्र में सघन दौरा किया। डिप्टी सीएम श्री शर्मा सुबह 8 बजे से वनांचल के दौरे पर निकल गए। सुदूर वनांचल क्षेत्रो के रेंगाखार जंगल से चिल्फी के मुख्यमार्ग पर पड़ने वाले सभी ग्रामो में पहुंचकर वहां के स्थानीय विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति परिवार, किसान, ग्रामीणजन, महिलाएं और युवाओ से सीधा संवाद किया, वही ग्रामीणों की मांग पर सर्व समाज के लिए सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक मंच, सहित मूलभूत सुविधाओं के लिए घोषणा की। इसके बाद उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा सुदूर वनांचल ग्राम बोक्करखार पहुंचे। उन्होंने वनांचल के सिवनीखुर्द, समनापुर, शीतलपानी, बहनाखोदरा, सिवनिकला चिल्फी और बोक्करखार में सभाएं ली। वनांचलवासियों द्वारा उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा का जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया साथ ही लोक पारंपारिक राउत नाचा से भी स्वागत करते हुए मंच स्थल तक ले जाया गया।









