रायपुर:राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता इटानगर ( अरूणाचल प्रदेश) में २८ दिसंबर से ७ जनवरी २०२४ तक आयोजित प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ की टीम ने आज 55kg वर्ग समूह, जुनियर में राजा भारती ने स्नेच 100 किलो और जर्क 121 किलो कुल 221 किलो उठा कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।इसी प्रकार सिनियर इंटर स्टेट प्रतियोगिता में विजय कुमार भारती ने 101 किलो स्नैच 132 किलो जर्क टोटल 233 किलो उठा कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर संघ के अध्यक्ष विजय बघेल, घनश्याम जंघेल, नंदू जंघेल, डी डी चंदेल, सुकलाल जंघेल, जयंत बागची,राजेन्द्र सिंह यादव, कोच रूस्तम सारंग, अजय दीप सारंग,अजय लोहार को शुभ कामनाएं दी है,यह जानकारी संघ के महासचिव राजेश जंघेल ने दी।










