शहर

रजकुड़ी के कृषक टोपेंद्र सिंह वर्मा के दो वर्ष के बोनस राशि 14 लाख 11 हजार से ज्यादा खाते में आयी

92views
Share Now

बेमेतरा:बेमेतरा जिले के छोटे से गांव-राजकुड़ी के खेती किसानी के साथ अन्य व्यवसाय से जुड़े कृषक  टोपेंद्र सिंह वर्मा की हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी  वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 में धान बेचन वाले किसानों को 300 रुपये प्रति की क्विंटल के हिसाब से ऑनलाइन राशि बैंक खाते में ट्रांसफ़र की। कृषक श्री टोपेंद्र सिंह वर्मा को उक्त दो वर्षों की 14 लाख 11 हज़ार 80 रुपये की राशि आयी। बोले बोनस की राशि से लोन पटाएंगे और निजी कार्यों में लगाएंगे। उन्होंने तहेदिल से प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया। बोले बोनस राशि कर्ज पटाने और निजी कार्य में खर्च करेंगे।

Share Now

Leave a Response