प्रदेश

मोदी की तीसरी गारंटी पूरी: अन्नदाता से किया वायदा हुआ पूरा: मुख्यमंत्री

119views
Share Now

रायपुर:

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ सरकार ने मोदी की गारंटी का तीसरा वादा सुशासन दिवस के मौके पर पूरा कर दिया है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज अभनपुर के ग्राम बेन्द्री में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश  के 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल के धान के बकाया बोनस के रूप में 3716 करोड़ रूपए की राशि उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की। उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदेंगे। जरूरत पड़ने पर समर्थन मूल्य में धान खरीदी की अवधि भी बढ़ाई जाएगी।

Share Now

Leave a Response