रायपुर:शीतकाल ऋतुओं में सेहत से भरपूर सब्जियों का आगमन होता है । भोजन में सलाद के महत्व को दर्शाते हुए 16 दिसंबर को देशबंधु उच्च माध्यमिक शाला में सलाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न सब्जियों का प्रयोग करते हुए शिव लिंग, चंद्रयान, केक के साथ ही गुड़िया की सुंदर आकृति छात्राओं ने बनाई थी । समूह अ में प्रथम स्थान स्निग्धा महापात्र, अनुभूति अग्रवाल ने द्वितीय स्थान एवं अनुष्का शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । समूह ब में पूर्ति साहू, श्रेय सिंह , खुशी वर्मा ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह स में निष्ठा ठाकुर, माही अग्रवाल, असहया विश्वकर्मा ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय, समूह द में स्लोक अग्रवाल, पूर्वी यादव एवं यामिनी साहू ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य शिशिर दास ने बच्चों की इस कला प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए सलाद के महत्व को बताया । इस प्रतियोगिता की प्रभारी मौसमी सेन रही ।

ब्रेकिंग
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न
- सेवा सेतु ने बदली सरकारी सेवाओं तक पहुंच की तस्वीर
- उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री ने ‘स्रोत महोत्सव 2026’ एवं राज्य स्तरीय कार्यशाला का किया, शुभारंभ
- गाय खुले में, सड़को पर रोज दुर्घटना हो रही – कांग्रेस









