खेल

राष्ट्रीय शालेय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता: जय सतनाम व्यायाम शाला के खिलाड़ी हुए,चयनित

106views
Share Now

रायपुर:25 दिसंबर से 30 दिसंबर 2023 तक बीकानेर, राजस्थान में आयोजित होने वाली 19 वर्षीय बालक/बालिका राष्ट्रीय शालेय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता एवं दिनांक 13 से 16 फरवरी 2024 तक पटना बिहार में आयोजित होने वाली 17 वर्षीय बालक/बालिका राष्ट्रीय शालेय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जय सतनाम व्यायाम शाला गुढ़ियारी रायपुर के 08 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

खिलाड़ियों का विवरण निम्नानुसार है:-

*बालक वर्ग 19 वर्ष*

*वीर सिंह* 89 किलोग्राम वजन वर्ग।

*बालक वर्ग 17 वर्ष*
*1. तुषार साहू* 61 किलोग्राम वजन वर्ग।

*2. प्रियांशु रंजन बिस्वास* 67 किलोग्राम वजन वर्ग।

*3. आदित्य कुमार साहू* 96 किलोग्राम वजन वर्ग।

*17 वर्ष बालिका वर्ग*

*1. विधि साहू* 45 किलोग्राम वजन वर्ग।

*2. लुकेश्वरी साहू* 59 किलोग्राम वजन वर्ग।

सभी खिलाड़ी छत्तीसगढ़ टीम में शामिल है इनके अलावा 17वर्ष के दो खिलाड़ी *देवव्रत शर्मा* 73 किलोग्राम बालक और *मेघा पाल* 59 किलोग्राम बालिका ये दोनो खिलाड़ी का विद्या भारती टीम में चयन हुवा है और राष्ट्रीय शालेय स्पर्धा में विद्या भारती के टीम से भाग लेंगे। सभी खिलाड़ियों को जय सतनाम व्यायाम शाला के संचालक मंडल के सदस्यों एवं प्रशिक्षको ने शुभकामनाएं दी है।

 

Share Now

Leave a Response