प्रदेश

नए मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मंत्रालय में काम-काज संभाला

84views
Share Now

रायपुर:

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव सायमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव सायमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव सायमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यभार सम्हाला।
यह पहली बार हो रहा है कि मुख्यमंत्री ने कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री साय की धर्म में गहरी आस्था है। उन्होंने शपथ ग्रहण से पहले सुबह रायपुर स्थित अपने घर में पूजा-अर्चना की और रायपुर के भगवान जगन्नाथ मंदिर में भी पूजा अर्चना की थी।इस मौके पर उप मुख्यमंत्री द्वय  अरुण साव और  विजय शर्मा  भी उनके साथ थे।

Share Now

Leave a Response