
रायपुर:पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा आज कुछ सूत्रों से मुझे यह जानकारी प्राप्त हुई है कि प्रदेश के कुछ अधिकारी महत्त्वपूर्ण फ़ाइलों को बैक डेट अंकित कर स्वीकृत कर रहे हैं जोकि पूर्णतः अनुचित है।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं ऐसे सभी अधिकारियों को बताना चाहता हूँ कि आप प्रशासनिक व्यवस्था के हिस्से हैं और जब तक प्रदेश में नई सरकार का गठन नहीं होता तब तक ऐसे किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य करने से आप सभी को बचना चाहिए।









