रायपुर:पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दक्षिण विधानसभा से 67,719 मतों से रिकार्ड जीत का प्रमाण पत्र रिटर्निंग आफिसर से प्राप्त किया।उन्होंने कहा लगातार 8वी बार की यह प्रचंड जीत समस्त कार्यकर्ताओं, समर्थकों के अथक परिश्रम का ही सुखद परिणाम है।पूर्व मंत्री ने कहा आप सभी को बधाई…आप सभी का आभार। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सुभाष तिवारी भी उपस्थित थे।










