रायपुर :.छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में दीपावली के शुभ अवसर पर शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों ने कलश, लक्ष्मी की मूर्ति व दीपों में आकर्षक कलाकृति बनाकर एवं अन्य सजावटी वस्तुओं के विक्रय के लिए प्रदर्शनी लगाया ।जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी ,पालक, आसपास के नागरिक एवं अध्यापकों ने खरीदारी की । इस अवसर पर प्राचार्य डॉ .मेघेश तिवारी ने कहा कि विद्यार्थियों ने दीप,कलश, सजावटी वस्तुओं पर आकर्षक कलाकृति बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। साथ ही इन्हें विक्रय करके उद्यम का ज्ञान प्राप्त किया ।संगठित होकर बड़ी मात्रा में दीप, आकर्षक सजावटी वस्तुओं का प्रदर्शनी लगाने से उन्हें संगठन की भावना या संगठित होकर कार्य करने की कला विकसित हुआ। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापकों सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

ब्रेकिंग
- लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा, त्वरित उपचार
- 26वीं छत्तीसगढ़ राज्य पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप संपन्न: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विजेताओं को किया पुरस्कृत
- विधानसभा का विशेष सत्र भाजपा के “झूठ का नया प्रपंच”: कांग्रेस
- गंगरेल बांध के उन्नयन को मिली रफ्तार
- महात्रिपुर सुंदरी ललिता प्रेमाम्बा महारानी का प्रथम नगर आगमन से भक्तों में उत्साह का माहौल,शोभायात्रा निकली









