नई दिल्ली:इज़रायल और लेबनान के बीच विवाद का इतिहास काफी पुराना रहा है, लेकिन 2006 के बाद लेबनान की ओर से हमलों में काफी कमी देखने को मिली. लेकिन लेबनान में बैठा हिजबुल्लाह गुट हमेशा इज़रायल पर हमला करने की ताक में रहता है. इज़रायल पर हमले के बाद से हिजबुल्ला गुट ने खुलकर हमास का समर्थन किया है. साथ ही कहा है कि सही समय आने पर वह इज़रायल के खिलाफ जारी जंग में हमास के साथ खड़ा हो जाएगा. इज़रायल और हिजबुल्लाह गुट के बीच हमले और जवाबी हमले हो रहे हैं. और पूरा सीमावर्ती इलाका युद्ध का मैदान बनता नजर आ रहा है. हमास आतंकी संगठन के हमले के बाद इज़रायल को कई मोर्चो पर हमलों का सामना करना पड़ रहा है. इज़रायल जहां दक्षिण मोर्चे से घुसकर गाज़ा में जमीनी हमले की तैयारी में है. वहीं, उत्तर में लेबनान की सीमा पर भी उसे मजबूत मोर्चाबंदी करनी पड़ी है. इज़रायल-लेबनान सीमा पर इस समय युद्ध जैसे हालात हैं.

ब्रेकिंग
- बाल अधिकारों की रक्षा के लिए तैयार होंगे, प्रशिक्षित मानव संसाधन
- बस्तर की बदली तस्वीर को देश-दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स : राज्यपाल
- छूटे हुए और नए पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान
- मुरा गाँव में 10000 पौधों के लक्ष्य के साथ ‘अदाणी वन’ की स्थापना के लिए हुआ, वृहद वृक्षारोपण
- गांधी जयंती पर प्रदेश स्तरीय खादी सम्मेलन एवं ग्रामोद्योग विकास प्रदर्शनी का होगा, आयोजन









