बेमेतरा,: विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो भाजपाई राजनांदगांव विधानसभा के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में देश के गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। भाजपा नेता योगेश तिवारी के नेतृत्व में क्षेत्र के भाजपाई 50 से अधिक गाड़ियों के काफिले से राजनांदगांव पहुंचे। यहां भाजपा नेता योगेश ने पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कारण देश बुलंदियों को छू रहा है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ आम जनों को मिल रहा है। इस बार प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

ब्रेकिंग
- बाल अधिकारों की रक्षा के लिए तैयार होंगे, प्रशिक्षित मानव संसाधन
- बस्तर की बदली तस्वीर को देश-दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स : राज्यपाल
- छूटे हुए और नए पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान
- मुरा गाँव में 10000 पौधों के लक्ष्य के साथ ‘अदाणी वन’ की स्थापना के लिए हुआ, वृहद वृक्षारोपण
- गांधी जयंती पर प्रदेश स्तरीय खादी सम्मेलन एवं ग्रामोद्योग विकास प्रदर्शनी का होगा, आयोजन








