
रायपुर:अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था IFMA की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन ऑफ इण्डिया (UMAI) के तत्वावधान में “उत्तराखंड म्यू थाई एसोसिएशन” द्वारा सीनियर, जूनियर, सब जूनियर (बालक – बालिका) वर्ग की राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन 01 से 04 जून 2026 तक राजीव गाँधी स्टेडियम बॉक्सिंग हॉल, हल्द्वानी (उत्तराखंड) में किया जा रहा है।
राज्य म्यू थाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू, महासचिव अनीस मेमन ने आगे बताया कि इस राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप में छ ग म्यू थाई दल के चयन हेतू बी एस पी स्कूल क्रमांक 6, दल्लीराजहरा, जिला बालोद में 01 – 03 मई 2026 को 25वीं राज्य स्तरीय म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन छ ग एमेच्योर म्यू थाई एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला म्यू थाई संघ बालोद एवँ राजहरा मार्शल आर्ट्स क्लब के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।*
*प्रतियोगिता के प्रथम दिन 01 मई को खिलाड़ियों का वजन, मेडिकल एवँ निर्णायक गण हेतू म्यू थाई खेल नियमो का संक्षिप्त सेमिनार हुआ।02 मई के शाम 06 बजे उदघाटन समारोह होगा वही 03 मई की रात 07 बजे पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम होगा।*
*प्रतियोगिता बालक, बालिकाओं के 10-11, 12-13, 14-15, 16-17, 17-23 & +23 वर्ष के अलग अलग वजन समूह में होगी।*
*चयन प्रतियोगिता में अम्बिकापुर, बस्तर, बालोद, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर चाम्पा, दंतेवाड़ा, कोरबा, मुंगेली एवँ रायपुर जिले के लगभग 150 खिलाड़ी, अधिकारी भाग ले रहे हैं जिसमे आयु & वजन वर्ग अनुसार लगभग 60 सदस्यीय दल चुना जाएगा जो आगामी 7वीं UMAI राष्ट्रीय यूथ म्यू थाई चैंपियनशिप, हल्द्वानी में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा।







