शहर

कूप से जल प्रबंधन कर, कृषक रामचंद्र ले रहा अच्छी फसल

86views
Share Now

सूरजपुर:जिले में एक ऐसा किसान है जो की कूप के माध्यम से अपने धान की फसल ले रहा है। ग्राम पंचायत खरसुरा के कृषक रामचंद्र के खेत में दो वर्ष पूर्व कूप का निर्माण किया गया था। आज उसी कूप के माध्यम से वो अपने धान की फसल की सिंचाई कर पा रहा है। यह कूप वर्ष 2020-21 में निर्मित हुआ था, जिसका निर्माण 4.29 लाख रुपए की लागत से किया गया था। इसमें मनरेगा मजदूर को भी रोजगार स्वरूप 844 मानव का लाभ हुआ, इस कूप के निर्माण से कृषक को लाभ वर्तमान मे देखने को मिल रहा है।  इस समय नरेगा द्वारा निर्मित कूप कृषक रामचंद्र के लिए एक वरदान साबित हो रहा है। जल प्रबंधन कर कृषक द्वारा खेतों में सिंचाई की जा रही है। जिससे उसके खेत की फसल हरी भरी है, इससे निश्चित ही किसान को आर्थिक लाभ हुआ है।

Share Now

Leave a Response